मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस के ही नेताओं को नहीं पता कि पार्टी में फैसले ले कौन रहा है
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में उहापोह की स्थिति है और कांग्रेस के नेताओं को नहीं पता की पार्टी में फैसले कौन ले रहा है। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में यह आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अध्यक्ष वाली कांग्रेस पार्टी पर अब …
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में उहापोह की स्थिति है और कांग्रेस के नेताओं को नहीं पता की पार्टी में फैसले कौन ले रहा है। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में यह आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अध्यक्ष वाली कांग्रेस पार्टी पर अब उसके ही शीर्ष नेता सवाल उठाने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज उहापोह की स्थिति है और कांग्रेस के ही नेताओं को नहीं पता कि पार्टी में फैसले कौन ले रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस की मानसिकता शुरू से मीडिया को कुचलने की रही है।
कांग्रेस के नेता इन दिनों मीडिया के साथ जो कुछ कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां बंटाधार ही करके आते हैं। अब देखना होगा कि अगर वो राजस्थान जा रहे तो वहां क्या होता है।
इसे भी पढ़ें…
सीएम गहलोत बोले- सामाजिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिए जाने की है जरूरत
