अमरोहा: गढ़ में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। जनपद हापुड़ की गढ़ कोतवाली क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहनें वाली महिला की घर में ही दिनदहाड़े गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा,सीओ पवन कुमार,थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार गढ़ की …
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। जनपद हापुड़ की गढ़ कोतवाली क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहनें वाली महिला की घर में ही दिनदहाड़े गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा,सीओ पवन कुमार,थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार गढ़ की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहनें वाली सुलोचना (55) एक ढ़ाबे पर मजदूरी करती थी।जिसका गला कटा शव घर में पड़ा मिला है। जिससे कॉलोनी सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतका अपने बहू और बेटा के साथ कॉलोनी में रहती थी।एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है।जिसके गले पर गहरी चोट के निशान हैं।
महिला अपने बहू और बेटा के साथ कॉलोनी में रहती थी,बहू और बेटा दोनों ही मौके से फरार है। घटनास्थल से मिले तथ्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
