पीलीभीत: सर्राफा व्यापारी ने हड़प लिए लाखों के जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। सर्राफा व्यापारी ने युवक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर माल जेवर हड़प लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राजीव ने नगर के सर्राफा व्यापारी को …

पूरनपुर, अमृत विचार। सर्राफा व्यापारी ने युवक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर माल जेवर हड़प लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राजीव ने नगर के सर्राफा व्यापारी को उसने 28 तोला सोना,दो किलोग्राम चांदी,90 हजार की नकदी क्रेडिट कार्ड के जरिए दिए थे। कुल 21 लाख 50 हजार रुपये सर्राफा व्यापारी पर हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके रुपए वापस नहीं किए और वह टालमटोल करता रहा।तीन जुलाई को वह अपने रुपए मांगने सर्राफा व्यापारी के पास गया तो आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गया।

पीड़ित को रुपये मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली,कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी अमित वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राम सेवक रघुवंशी ने बताया कि सर्राफा व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार