रामपुर : वीसी के जरिए हुई आजम व अब्दुल्ला के 18 मुकदमों की सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की 18 मुकदमों में वीसी के जरिए सुनवाई हुई। सभी मामले यतीमखाना, डूंगरपुर बस्ती और शत्रु संपत्ति से जुड़े है। अब इन मामलों में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को होगी। सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीमखाना …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की 18 मुकदमों में वीसी के जरिए सुनवाई हुई। सभी मामले यतीमखाना, डूंगरपुर बस्ती और शत्रु संपत्ति से जुड़े है। अब इन मामलों में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को होगी।

सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीमखाना में काफी मकान बने थे। जिनको सपा सांसद आजम खां के इशारे पर मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही भैंस चोरी से लेकर लूटपाट और मारपीट करने के आरोप लगे थे। जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अली खां, फसाहत अली खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, ठेकेदार बरकत अली रिटायर्ड सीओ आले हसन खां सहित काफी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

साथ ही सपा सांसद आजम खां पर विवि में शत्रु संपत्ति को मिलाने के आरोप भी लगे। पुलिस ने सभी मामलों में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 10 और 12 अक्टूबर तय की है।

संबंधित समाचार