हरदोई: सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, सफाई कर्मी को कारण बताओ नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी हरदोई आंकाक्षा राना द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, फर्दापुर, विकास खण्ड कार्यालय सुरसा एवं मनरेगान्तर्गत निर्मित अपनी वाटिका मरसा का आकस्मिक निरीक्षण गुरुवार को किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय फर्दापुर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शीला देवी द्वारा शिक्षण कार्य की जानकारी न दे पाने पर उनके विरूद्ध आरोप पत्र जारी करने के …

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी हरदोई आंकाक्षा राना द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, फर्दापुर, विकास खण्ड कार्यालय सुरसा एवं मनरेगान्तर्गत निर्मित अपनी वाटिका मरसा का आकस्मिक निरीक्षण गुरुवार को किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय फर्दापुर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शीला देवी द्वारा शिक्षण कार्य की जानकारी न दे पाने पर उनके विरूद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये गये।

सफाई कर्मी सुनील कुमार द्वारा नियमित विद्यालय में सफाई न करने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये गये। विकास खण्ड कार्यालय सुरसा, बाल विकास परियोजना कार्यालय सुरसा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की गयी। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव ग्राम स्तरीय विकास के दो पहिए होने के कारण आपस में समन्वय करके कार्य कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी सुरसा डा. राम प्रकाश व समस्त ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार