संभल: मानसिक तनाव में युवक ने लगाई फांसी, मौत
संभल/बहजोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों से मौत को का कारण पूछा। पुलिस ने मोहल्ले वालों से भी जानकारी ली। मृतक के पिता ने लड़की के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। …
संभल/बहजोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों से मौत को का कारण पूछा। पुलिस ने मोहल्ले वालों से भी जानकारी ली।
मृतक के पिता ने लड़की के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पाठकपुर गांव निवासी लवी उर्फ गौरव पुत्र सत्यप्रकाश उम्र 22 वर्ष की पहले पत्नी ने आग लगाकर काफी समय पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लवी उर्फ गौरव का गांव ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आठ दिन पहले लड़की के पिता और भाइयों और अन्य परिजनों ने गौरव के साथ मारपीट की थी।
अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। लवी के परिवार वालों के अनुसार इसके चलते वह मानसिक तनाव रह रहा था। फिर घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन दे दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिता सत्यप्रकाश पुलिस को प्रेमिका के पिता सत्यभान और दोनों भाई धर्मेंद्र और जितेंद्र के नाम दर्ज तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
