बरेली: हत्यारों की 24 घंटे में गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। एडवोकेट संजय सिंह के हत्यारोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्टेªट द्वितीय अमरमणि तिवारी को सौंपा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व सचिव वीपी ध्यानी ने कहा कि 14 सितंबर को सरेशाम अतरछेड़ी …
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। एडवोकेट संजय सिंह के हत्यारोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्टेªट द्वितीय अमरमणि तिवारी को सौंपा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व सचिव वीपी ध्यानी ने कहा कि 14 सितंबर को सरेशाम अतरछेड़ी निवासी अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल बीती 16, 22 व 28 सितंबर को एसएसपी व जिलाधिकारी से वार्ता कर चुका है।
अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिस पर अधिवक्ताओं में रोष और आक्रोश व्याप्त है। संजय के परिजनों को सुरक्षा और मुआवजा दिलाने की मांग भी की।
इसी केस में पुलिस ने 29 सितंबर को 4 हत्यारोपी में से एक गुड्डू उर्फ राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बार उपाध्यक्ष शेर सिंह, अमित बिसारिया, रामाश्रय राजा, गौरव राठौर, आमिर, जसवीर सिंह समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
