लखनऊ: योगी ने भिंड बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भिंड, मध्य प्रदेश में एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि यह बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया …

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भिंड, मध्य प्रदेश में एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि यह बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए प्रदेश के निवासियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। इस हादसे में दिवंगत हुए प्रदेश के मृतकों के पार्थिव शरीर को राज्य में उनके गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था करांई।

संबंधित समाचार