संभल: खाने को लेकर पहले हाथापाई, फिर युवक को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। संभल । संभल कोतवाली के शहजादी सराय निवासी सब्जी विक्रेता की मुरादाबाद रोड स्थित होटल के वेटर से खाना खाने को लेकर गुरुवार की रात कहासुनी हो गई। इसी दौरान बात हाथापाई तक आ गई। होटल के नौकर ने सब्जी विक्रेता के सिर पर लकड़ी फंटी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। …

संभल,अमृत विचार। संभल । संभल कोतवाली के शहजादी सराय निवासी सब्जी विक्रेता की मुरादाबाद रोड स्थित होटल के वेटर से खाना खाने को लेकर गुरुवार की रात कहासुनी हो गई। इसी दौरान बात हाथापाई तक आ गई। होटल के नौकर ने सब्जी विक्रेता के सिर पर लकड़ी फंटी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी की तलाश में वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज की मदद से आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़कर जेल भेज दिया।

शहजादी सराय निवासी खेमपाल पुत्र मोहनलाल सैनी ने गुरुवार की रात को मुरादाबाद रोड अपनी सब्जी बेचने की दुकान पर रात देर रात तक रुका था। खेमपाल अक्सर कभी-कभी देर रात खाना खाने सामने वाले होटल पर जाता था। गुरुवार की रात खेमपाल ने सामने वाले होटल पर खाना खाने पहुंचा। होटल पर वेटर अनिल पुत्र गंगाराम निवासी हल्लू सराय से खाने को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े में अनिल ने खेमपाल के सिर पर वहां पड़ी लकड़ी की फंटी मार दी जिससे खेमपाल बेहोश हो गया। होटल कर्मियों ने खेमपाल को बेहोशी की हालत में वहां से उठाकर उसकी आढ़त पर ही एक कुर्सी पर बैठा आए। इसके बाद एक होटल कर्मी वहां पहुंचता है और खेमपाल को फिर मारता है। बताया जाता है कि इसी दौरान खेमपाल की मौत हो गई। रातभर खेमपाल को शव वहीं पड़ा रहा।

सुबह छह बजे राहगीरों ने पुलिस को सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी कर परिजनों सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज देखनी शुरू कर दी।

फुटेज में शुक्रवार की रात को 11 बजकर 38 मिनट पर खेमपाल की आढ़त पर एक आदमी खेमपाल के पास जाता है और मारना शुरू कर देता है। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान करा कर होटल स्वामी से पूछताछ शुरू कर दी। होटल स्वामी ने बताया कि रात को एक व्यक्ति से खाने को लेकर अनिल से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने होटल स्वामी के बताए अनुसार अनिल को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। वहीं होटल स्वामी को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा रखा है।

संबंधित समाचार