गोंडा: हैवान पति ने की पत्नी व दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी व दो पुत्रियों की हत्या कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला जिले के खरगूपुर क्षेत्र का है। जहां पति ने पत्नी और दो बेटियों की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार …

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी व दो पुत्रियों की हत्या कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला जिले के खरगूपुर क्षेत्र का है। जहां पति ने पत्नी और दो बेटियों की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देवरिया कलां गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी नें पारिवारिक कलह के चलते आज तड़के सोते समय अपनी पत्नी कौशल्या और तीन साल की बेटी जानवी और दो वर्षीय ज्ञानवी की गला दबाकर हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये। उन्होनें बताया कि हत्यारोपी ओमप्रकाश को गिरफ़तार कर लिया ।

संबंधित समाचार