रामपुर: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशिनयों से जगमगाई गांधी समाधि
रामपुर, अमृत विचार। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी समाधि को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। इसके अलावा डिवाइडर पर लगे पोल भी तिरंगी रोशनियों से सजाए गए हैं। 2 अक्तूबर को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गांधी समाधि पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। गांधी समाधि पर राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की …
रामपुर, अमृत विचार। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी समाधि को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। इसके अलावा डिवाइडर पर लगे पोल भी तिरंगी रोशनियों से सजाए गए हैं। 2 अक्तूबर को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गांधी समाधि पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। गांधी समाधि पर राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयगान गाया जाएगा।

2 अक्तूबर को गांधी समाधि पर अलल सुबह 5:30 बजे से कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे। गांधी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इससे पहले सशस्त्र गार्डो द्वारा तिरंगे को सलामी दी जाएगी। सुबह 9 बजे सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रीय गान के बाद शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
शपथ ग्रहण के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का अनवारण और श्रद्धासुमन अर्पण के बाद रामधुन का गायन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय रजा इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगता आन लाइन होगी। निबंध प्रतियोगिता का विषय हमारा पक्का संदेश प्लास्टिक मुक्त उ.प्र. एवं महात्मा गांधी के देर्शन एवं विचारों की प्रासंगिकता एवं कोरोना वायरस संक्रमण-रोकथाम एवं उपाय, लोकतंत्र में मतदाता की सहभागिता रहेगा।
सुबह 6 बजे 5 किमी. होगी क्रास कंट्री दौड़
जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर को गांधी समाधि से 5 किमी. क्रास कंट्री दौड़ महिला-पुरुष ओपन वर्ग में प्रात: 6 बजे होगी। क्रास कंट्री दौड़ गांधी समाधि से मोरी गेट तक और मोरी गेट से गांधी समाधि तक होगी। प्रतिभागी अपना नामांकन दौड़ से 30 मिनट पहले करा लें। क्रास कंट्री दौड़ में प्रथम छह स्थान पाने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए जाएंगे।
