बरेली: एक व्यक्ति का रक्तदान तीन लोगों की बचाता है जान
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे 8वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैद्य, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. अर्जुन अग्रवाल समेत 60 चिकित्सक, कर्मचारी और पीएसी जवानों ने रक्तदान किया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में पीएसी कमांडेंट …
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे 8वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैद्य, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. अर्जुन अग्रवाल समेत 60 चिकित्सक, कर्मचारी और पीएसी जवानों ने रक्तदान किया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैद्य ने रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। शिक्षकों व चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है।
एक व्यक्ति द्वारा दिया रक्त तीन लोगों की जान बचाता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आने की जरूरत है। रक्तदान शिविर में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. अर्जुन अग्रवाल ने भी रक्तदान करने के साथ लोगों को भी रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
संस्थान के पैरामेडिकल, नर्सिंग स्कूल के छात्र-स्टॉफ और पीएसी के जवानों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, उप कुलाधिपति डा. लता अग्रवाल, प्रति उप कुलाधिपति डा. किरन अग्रवाल, प्रधानाचार्य डा. चंद्र मोहन, चिकित्सा अधीक्षक डा. भूषण कुमार व पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नितेश मोहन आदि उपस्थित रहे।
