बरेली: हेलमेट न होने पर दरोगा ने काटा बोलेरो का चालान, अधिकारी समेत सांसद से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से गाड़ी से निकले बिना ही दरोगा ने हेलमेट की कमी पर बोलेरो का ही चालान काट दिया। चार माह बाद जब गाड़ी मालिक को चालान का पता चला तो उन्होंने एसपी सिटी व सांसद से शिकायत की। वहीं शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने तत्काल ही चालान करने वाले दरोगा …

बरेली, अमृत विचार। घर से गाड़ी से निकले बिना ही दरोगा ने हेलमेट की कमी पर बोलेरो का ही चालान काट दिया। चार माह बाद जब गाड़ी मालिक को चालान का पता चला तो उन्होंने एसपी सिटी व सांसद से शिकायत की। वहीं शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने तत्काल ही चालान करने वाले दरोगा को कार्यालय में तलब कर लिया। करगैना स्थित प्रगति नगर निवासी नेतराम ने बताया कि उनके पास एक बुलेरो गाड़ी है। बताया कि दो दिन पहले वह ऑनलाइन एप पर अपनी गाड़ी की जानकारी चेक कर रहे थे। उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी का चार माह पहले ही भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा में चालान कट चुका है।

चालान की वजह जानकर और वह और हैरान हो गए। असल में मई माह में भोजीपुरा थाने में उपनिरीक्षक के पद पर महेश चंद्र की तैनाती वर्तमान में अब उनकी तैनाती प्रेमनगर में है। उन्होंने बिलवा में एक बोलेरो का चालान हेलमेट व डीएल न होने पर काट दिया। वहीं गाड़ी मालिक के मुताबिक उस तारीख में उनकी गाड़ी घर से बाहर ही नहीं निकली थी।

गलत चालान का पता चलते ही उन्होंने एसपी सिटी व सांसद धर्मेंद्र कश्यप से मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी सिटी राम मोहन सिंह ने तत्काल प्रेमनगर इंस्पेक्टर के लिए पत्र लिखकर उपनिरीक्षक महेश चंद्र को दो दिन के अंदर ट्रैफिक कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया।

संबंधित समाचार