हरदोई: जनपद के सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर मनाया गया अमृत महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जनपद न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय कर्मचारीगण व अधिवक्तागण की संयुक्त साइकिल व बाइक रैली को शहर के मुख्य स्थानों पर विधिक सेवा गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। …

हरदोई। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जनपद न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय कर्मचारीगण व अधिवक्तागण की संयुक्त साइकिल व बाइक रैली को शहर के मुख्य स्थानों पर विधिक सेवा गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एमपीचौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रिजवान उल हक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलका पांडेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई अशोक द्विवेदी, महामंत्री बार एसोसिएशन कर्मवीर सिंह न्यायालय कर्मचारीगण व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार