प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, लेकिन ई-बसों का दौड़ना मुश्किल, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। लेकिन ये बसें शहर में कब से दौड़ेंगी, इसका जवाब सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के पास नहीं है। इन बसों को चार्ज करने के लिए अभी तक चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों …

लखनऊ। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। लेकिन ये बसें शहर में कब से दौड़ेंगी, इसका जवाब सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के पास नहीं है। इन बसों को चार्ज करने के लिए अभी तक चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों की चार्जिंग के लिए चार्जर की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए यहां पर ट्रांसफार्मर लाए जा चुके हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को नवाबों की नगरी में होंगे। यहां पर वह लखनऊ सहित सात शहरों में संचालित की जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इन बसों के संचालन से जहां यात्रियों को फायदा होगा, वहीं पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी। राजधानी में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए दुबग्गा बस डिपों में इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने लगी है। तकरीबन 30 बसें यहां लाई जा चुकी है।

लेकिन उद्घाटन के बाद इन बसों का संचालन फंसता नजर आ रहा है। इसका कारण है कि अभी तक इन बसों को चार्ज करने के लिए चार्जर नहीं लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो दर्जन चार्जर यहां लाए गए हैं। पांच चार्जर शुरुआती दौर में दुबग्गा डिपो में ही लगाए जाएंगे। अब तक सिर्फ एक चार्जर ही लग पाया है। वह भी टम्परेरी कनेक्शन से चल रहा है। यहां पर लाए गए ट्रांसफार्मर से इन्हें अभी नहीं जोड़ा जा सका है। चार्जर न लगने का दोष अधिकारियों ने बारिश काे दिया। बारिश के चलते काम नहीं हो सका।

बसों के लिए चार्जर लगाया जा रहा है। जल्द ही इनको लगाए जाने का काम पूरा हो जाएगा। बारिश के चलते गोरखपुर और अन्य शहरों में भी चार्जर का काम प्रभावित हुआ है… ज्वाइंट डायरेक्टर, नगरीय परिवहन निदेशालय, नगर विकास विभाग।

संबंधित समाचार