बरेली: सीने से सटाकर मारी थी 315 बोर की गोली, पांच पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा नेता के भाई आदिल गद्दी की हत्या मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने से सटाकर गोली मारने की बात सामने …

बरेली, अमृत विचार। सपा नेता के भाई आदिल गद्दी की हत्या मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने से सटाकर गोली मारने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आरोपियों की गरिफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दे रही है।

जसौली में शुक्रवार की देर रात सपा नेता यूनुस गद्दी के डेरी संचालक भाई आदिल गद्दी की इलाके के ही रहने वाले अनम में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला तीन दिन पहले आदिल व अनम के बीच शराब के नशे में हुई बहसबाजी व झगड़े का था। जिसमें पुलिस ने समझौता करा दिया था।

शुक्रवार को आदिल गद्दी अपने दोस्त नदीम गाजी के साथ होटल से खाना लेकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अंजुम ने आदिल को आवाज देकर रोका। इसके बाद अंजुम के भतीजे अनम व रिश्तेदार फरीदी, सलीम, एनूल ने आदिल गद्दी व नदीम को पकड़ लिया और अंजुम ने आदिल के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं अन्य आरोपियों ने उसके दोस्त नदीम को तमंचो की बट से पीट पीट कर घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
शनिवार को शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के बाहर आदिल के आखिरी बार देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। जिसके बाद ज्यादा देर तक शव को रोकने की जगह परिजनों ने आदिल को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। भाई यूनुस गद्दी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंजुम, अनम, फरीदी, सलीम व एनूल के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस व घर पर फोर्स मौजूद रही।

दबिश के साथ-साथ आरोपियों के परिजनों को बिठा रहे थाने
पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के परिजनों को पकड़कर दबाव बना रही है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मृतक के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि सभी आरोपी अभी तक फरार हैं, उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है -अरूण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर, किला

संबंधित समाचार