लखनऊ: आशियाना में दिनदहाड़े लूट, नामजद एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में बीते गुरूवार को दिनदहाडे़ बदमाशों ने कार रोक कर लूटपाट की। उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ नामजद आशियाना थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान कर छानबीन कर रही है। तहसील सलोन रोड …

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में बीते गुरूवार को दिनदहाडे़ बदमाशों ने कार रोक कर लूटपाट की। उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ नामजद आशियाना थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान कर छानबीन कर रही है।

तहसील सलोन रोड रायबरेली निवासी अजय प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गुरूवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी कार से सैनिक कालोनी से आशियाना रोड की तरफ जा रहा था। तभी सफेद रंग की एक बोलेरो ने कार को ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। उसमें से उतरे लोग कार के आगे आ गए। जिसमें अमित सिंह, आशीष कुमार, राजेश सिंह व प्रवेश सिंह चालक सीट पर आ गए। धमकी दी और 35000 रुपए लूट कर फरार हो गए।

संबंधित समाचार