बरेली: सुभाषनगर और किला में बिजली कटौती से परेशानी
बरेली, अमृत विचार। शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सुभाषनगर में बारिश और तेज हवा के बाद बिजली गुल हो गई। वही किला उपकेन्द्र पर ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण क्षेत्र में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन को जोड़कर बिजली सही …
बरेली, अमृत विचार। शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सुभाषनगर में बारिश और तेज हवा के बाद बिजली गुल हो गई। वही किला उपकेन्द्र पर ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण क्षेत्र में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन को जोड़कर बिजली सही कराई गई।
इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती का खेल जारी रहा। ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी शहर के लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार की रात तेज हवा के बाद आई बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिसके चलते सुबह के समय बिजली न होने से उपभोक्ताओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। वही शनिवार को किला उपकेन्द्र में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक जाने से 33/11 केवी किला उपकेंद्र से निर्गत होने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई।
जामा मस्जिद, गढ़ी, बानखाना, हार्टमैन, जसोली, शास्त्री नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक काम के चलते किला उपकेन्द्र के कई मोहल्लों में बिजली गुल रहेगी। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को फोन पर मैसेज भेजकर दे दी गई है।
