बरेली: किशोरी का अपहरण, फिरौती में मांगे 50 लाख
नवाबगंज, अमृत विचार। घर से खेत पर जा रही एक किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले ने 50 लाख रुपये की फिरौती का पत्र रोड पर छोड़ दिया। उसने समय पर रुपये न पहुंचाने पर लड़की को हरियाणा भेज देने की धमकी दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने …
नवाबगंज, अमृत विचार। घर से खेत पर जा रही एक किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले ने 50 लाख रुपये की फिरौती का पत्र रोड पर छोड़ दिया। उसने समय पर रुपये न पहुंचाने पर लड़की को हरियाणा भेज देने की धमकी दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे कहा कि आज तुम लड़की को तलाश करो कल रिपोर्ट लिखा देना। हालांकि किशोरी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आ गई। उसने बदायूं की दो अन्य लड़कियों के अपहरण की भी बात बताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा का है। शनिवार को एक किशोरी घर से धान काटने के लिए खेत पर जा रही थी। खेत पर उसके पिता धान काट रहे थे। इसी दौरान खेत पर पहुंचने से पहले ही किशोरी रास्ते से गायब हो गई। सड़क पर किशोरी की चुनरी, दरांती और एक पत्र पिता को मिला। जिसमें लिखा है कि शनिवार शाम तक फतेहगंज पश्चिमी की बन्द पड़ी फैक्ट्री के पीछे 50 लाख रुपये लेकर आ जाओ। वरना किशोरी को हरियाणा भेज दिया जाएगा। पत्र लिखने वाले का नाम नीचे लिखा है। जिसने लड़कियों को उठाने का अपना धन्धा बताया है।
शनिवार साढ़े नौ बजे किशोरी के गायब होने से आस-पास ग्रामों में खलबली मच गई। तत्काल ही इसकी सूचना डायल 112 के साथ ही थाना पुलिस को दी गई। दोनो ही टीमें घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बेटी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई। किशोरी का पिता जब घटना की तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो उनसे कहा गया कि तहरीर रख लो आज किशोरी को तलाश कर लो कल रिपोर्ट लिखा देना। विरोध करने पर पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग होने की आशंका जताकर कार्रवाई करने की बात कही।
हालांकि रात 8 बजे किशोरी वापस आ गई। उसने बदायूं की भी दो युवतियों के अपहरण की बात बताई है। पुकिशोरी ने बताया कि उसे शहर में सेटेलाइट चौराहा तक लाया गया था। उसे दो लोग बाइक से लेकर गए थे। किसी तरह से वह उनके चंगुल से बची।
उसके बाद उसने लोगों ने रुपये मांगे और फिर अपने घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को किशोरी से सुबह पूछताछ की बात कही है। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसे कौन लेकर गया था। बाइक पर ले जाने वाले कौन थे। अपहरण की कहानी कितनी सही है। 50 लाख की फिरौती मांगने का पत्र किसने डाला था।
फिरौती का पत्र संदिग्ध लग रहा है। प्रेम-प्रसंग की संभावना है। किशोरी घर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। -गजेंद्र सिंह, कार्यवाहक कोतवाल
