हरदोई: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई पूर्व विधायक लालन शर्मा को अंतिम विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पूर्व विधायक लालन शर्मा को मेहंदी घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। लालन शर्मा के साथ ही जिले की राजनीति के एक युग का अंत हो गया। कई बार विधायक रहे लालन शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को मेहंदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व गंगा घाट …

हरदोई। पूर्व विधायक लालन शर्मा को मेहंदी घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। लालन शर्मा के साथ ही जिले की राजनीति के एक युग का अंत हो गया।

कई बार विधायक रहे लालन शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को मेहंदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व गंगा घाट पर पूर्व विधायक को गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि स्व. शर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में रहे इंदिरा गांधी से उनकी काफी नजदीकियां थी। जिले की राजनीति में स्वर्गीय शर्मा का पूरा दबदबा रहा। उनके भाई धर्मज्ञ मिश्रा विधायक रहे। वर्तमान में उनके पुत्र सुख सागर में नगर पालिका हरदोई के चेयरमैन हैं।‌ जबकि भतीजे अनुराग मिश्रा माधौगंज नगर पालिका के चेयरमैन हैं।

वहीं, गांधी के अनुयाई लालन शर्मा का गांधी जयंती पर स्वर्गवास हो गया था। लालन शर्मा एक धोती ही धारण करते थे। उसी को पहनते थे और आधी ओढ़ते थे। शर्मा के निधन के बाद कांग्रेस के पुराने नेताओं का सिलसिला समाप्त हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार मेहंदी घाट पर किया गया। इस अवसर पर विधायक माधवेंद्र सिंह, नगर पालिका हरदोई व नगरपालिका माधवगंज के सभासदों शहीद जिले की तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

संबंधित समाचार