पीलीभीत: घर में घुसा मगरमच्छ, परिवार के लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,बरखेड़ा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर में मगरमच्छ घुस गया। घर में मगरमच्छ के घुसने से परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्कयू करकरीब आधे घंटे में मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया और नही में छोड़ दिया …

पीलीभीत,बरखेड़ा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर में मगरमच्छ घुस गया। घर में मगरमच्छ के घुसने से परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्कयू करकरीब आधे घंटे में मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया और नही में छोड़ दिया गया है।

बरखेड़ा के थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू मंसूरी मजदूरी करते हैं। वह परिवार के साथ रोज की तरह घर पर ही थे। उनके मकान में मगरमच्छ घुस आया। वह कमरे से बाहर निकले तो उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। यह देख उनके होश उड़ गए। चीखने चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी जमा हो गए।

तभी सबसे पहले परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से पहले मगरमच्छ को खदेड़ने का प्रयास किया गया। मगर, वह हमलावर होने लगा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रात में ही एक टीम मौके पर पहुंची और एक पिंजरा मकान में लगाया गया। उसके बाद आधे घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया गया। वनकर्मी उसे साथ ले गए और फिर उसे नदी में छोड़ दिया गया।

इसे भी पढे़ें….

बरेली: सीबीगंज में डेंगू का कहर, भाजपा नेता के भतीजे की मौत

संबंधित समाचार