हरदोई: दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शौच गई नाबालिग बालिका को बाग में ले जाकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना में घर के बाहर खेल रही एक 3 वर्षीय अबोध बालिका से गांव के ही 17 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के …

हरदोई। शौच गई नाबालिग बालिका को बाग में ले जाकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना में घर के बाहर खेल रही एक 3 वर्षीय अबोध बालिका से गांव के ही 17 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत अनिल कुमार ने गत दिवस एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़ित बालिका की मां ने थाने पर तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में थाना बघौली के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का एक 17 वर्षीय युवक उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के के पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बताते चलें इन दिनों समाज में बढ़ रहे मोबाइल के प्रचलन से युवक गलत रास्ते पर जा रहे हैं यही वजह है कि आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं हालांकि सरकार ने पॉक्सो एक्ट जैसी तमाम धाराएं बनाई है लेकिन विकृत मानसिकता के चलते ऐसी घटनाओं पर अभी रोक नहीं लग पा रही है।

संबंधित समाचार