हरदोई: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हरदोई। जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घर के बाहर लगे पेड़ की टहनियों को छाटने के लिए उस पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक …
हरदोई। जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हो गई। जानकारी के मुताबिक घर के बाहर लगे पेड़ की टहनियों को छाटने के लिए उस पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम लगवाही निवासी राम लड़ैते अपने घर के बाहर स्थित पेड़ पर बांका लेकर छटाई करने गया। छटाई करते समय वह पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
