बिजनौर: पालतू कुत्ते ने कोबरा को मार कर मालिक की बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। गांव हरीनगर में पालतू कुत्ते ने वफादारी का परिचय देते हुए हमलावर कोबरा सांप को मार कर अपने मालिक की जान बचाई। क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी महिपाल ने जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता पाल रखा है । वह रविवार को जर्मन शेफर्ड माइकल जैक को साथ लेकर घूमने के लिए सुबह-सुबह जंगल निकल …

बिजनौर,अमृत विचार। गांव हरीनगर में पालतू कुत्ते ने वफादारी का परिचय देते हुए हमलावर कोबरा सांप को मार कर अपने मालिक की जान बचाई।

क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी महिपाल ने जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता पाल रखा है । वह रविवार को जर्मन शेफर्ड माइकल जैक को साथ लेकर घूमने के लिए सुबह-सुबह जंगल निकल रहा था। इस दौरान जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचा तो उसके सामने कोबरा सांप आ गया। इससे पहले कोबरा उसे डस लेता कुत्ते ने उसे पकड़कर मारने का प्रयास किया।

लेकिन मौका देखकर सांप पास पड़ी लकड़ियों में घुस गया। जिसे कुत्ते ने ढूंढ कर मार दिया। मालिक महिपाल सिंह बताते हैं कि यदि माइकल जैक इस दौरान उनके साथ नहीं होता तो निश्चित तौर पर उसकी जान चली जाती। जर्मन शेफर्ड दो बार उसके परिजनों की सांप से जान बचा चुका है। उसका कहना था कि जर्मन शेफर्ड को मुंबई के एक प्रशिक्षक द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षित किया गया है ।

संबंधित समाचार