यूपी: सपा-बसपा दोनों सरकारों के ‘लाडले’ रहे वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। धर्मांतरण के आरोपों से घिरे वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन बसपा और सपा दोनों ही सरकारों के लाडले रहे। क्योंकि इन दोनों सरकारों का पूरा कार्यकाल इन्होंने कानपुर में ही बिताया। इस दौरान उन्हें ट्रांसफर भी किया गया तो कानपुर में ही दूसरी पोस्टिंग दे दी गई। कानपुर में उनकी तैनाती बसपा शासन में वर्ष 2007 …

लखनऊ। धर्मांतरण के आरोपों से घिरे वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन बसपा और सपा दोनों ही सरकारों के लाडले रहे। क्योंकि इन दोनों सरकारों का पूरा कार्यकाल इन्होंने कानपुर में ही बिताया। इस दौरान उन्हें ट्रांसफर भी किया गया तो कानपुर में ही दूसरी पोस्टिंग दे दी गई। कानपुर में उनकी तैनाती बसपा शासन में वर्ष 2007 में निदेशक उद्योग के रूप में कानपुर में हुई थी। यहां वे दो बार मंडलायुक्त से लेकर श्रमायुक्त और एमडी केस्को जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। भाजपा सरकार में 2017 में उनका तबादला लखनऊ हुआ।

कपड़ों से झलकती है धार्मिक कट्टरता

इफ्तिखारुद्दीन के पहनावे और रहन-सहन से भी धार्मिक कट्टरता दिखती है। चेहरे पर लंबी दाढ़ी और टखने से थोड़ी ऊपर उठी पैंट उन्हें अन्य अफसरों से अलग दिखाती थी।

दो धार्मिक पुस्तकें लिखीं, जिन्हें बंटवाते थे

इफ्तिखारुद्दीन ने हिंदी में शुद्ध उपासना तथा नमन और शुद्ध भक्ति नाम से दो किताबें लिखी हैं। आरोप है कि अपने करीबियों वे वे इन्हें बंटवाते थे। इनमें इस्लाम के बारे में प्रेरित करने वाली बातें लिखीं हैं।

कब किस विभाग में रहे इफ्तिखारुद्दीन…

  • – 1989 में देहरादून विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में पहली तैनाती
  • – 1990 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संयुक्त सचिव
  • – 1992 में अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज
  • – 1993 में यूपी स्टेट लेदर डिवेलपमेंट एंड मार्केटिंग कॉर्पोरेशन आगरा के एमडी
  • – 1993 में ही सिंचाई विभाग में संयुक्त सचिव
  • – 1994 में सुल्तानपुर के डीएम
  • – 1995 में तकनीकी शिक्षा में विशेष सचिव फिर डीएम बहराइच
  • – पांच महीने बाद अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक
  • – 1996 में उत्तर प्रदेश विजिलेंस के विशेष सचिव फिर डीएम फर्रुखाबाद, डीएम आजमगढ़ व सुल्तानपुर भी रहे
  • – 2007 में निदेशक उद्योग कानपुर बने और दस साल जिले में तैनात रहे। दो बार कानपुर मंडलायुक्त बने।
  • – 2017 खेलकूद और आरईएस विभाग में अपर मुख्य सचिव
  • – 14 फरवरी 2020 को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के चेयरमैन

संबंधित समाचार