यूपी: लखीमपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने सरकार से की ये बड़ी मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखीमपुर में किसानों के साथ हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने किसानों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए अब अंग्रेज़ों की तरह अत्याचार और दमन पर उतर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखीमपुर में किसानों के साथ हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने किसानों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए अब अंग्रेज़ों की तरह अत्याचार और दमन पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार और उनके समर्थक गुंडों का गांधीवादी ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाहन चढ़ा देना सरेआम हत्या है। इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ़्तार किया जाना चाहिए और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाए। अजय कुमार लल्लू ने घायलों को अच्छा से अच्छा इलाज करवाने और केन्द्रीय मंत्री की बर्खास्तगी के साथ घटना की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है।
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार पर कल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रातः 4 बजे लखीमपुर खीरी के लिए लखनऊ से रवाना होंगी। किसानों के साथ हुए हादसे को लेकर सतीश चंद्र मिश्र किसानों से मिलेगें।
