बरेली: लेबर कालोनी में संदिग्ध डेंगू से युवक की मौत
सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज की लेबर कालोनी में डेंगू का कहर जारी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी के एक युवक की रविवार को संदिग्ध डेंगू के लक्षणों के चलते मौत हो गई। युवक का इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 40 वर्षीय विशाल श्रीवास्तव बीते कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। …
सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज की लेबर कालोनी में डेंगू का कहर जारी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी के एक युवक की रविवार को संदिग्ध डेंगू के लक्षणों के चलते मौत हो गई। युवक का इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 40 वर्षीय विशाल श्रीवास्तव बीते कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे।
परिजनों ने बताया कि विशाल की प्लेटलेट्स 5000 रह गई थीं। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा गया था। बीते तीन दिन से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनका ब्लॉड ग्रुप भी एबी पॉजीटिव था। जिस कारण प्लाजमा मिलने में भी दिक्कत हो रही थी। मृतक के परिवार में पत्नी व सात साल का एक बेटा है। घटना के बाद सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने पहले उन्हें डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद शनिवार को निजी मेडिकल कालेज में ले जाया गया, उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले लेबर कालोनी की रहने वाली प्रभा जौहरी की मौत भी डेंगू से हो चुकी है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार वर्तमान में भी दर्जन भर लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिसमें मनोज सक्सेना, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता,बाबू समेत कई लोग हैं।
