बरेली: सिविल डिफेंस वार्डन के घर नशा देकर चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना अंतर्गत कानून गोयान में सिविल डिफेंस वार्डन के घर में घुसकर चोरों ने पहले सदस्यों को बेहोश किया और उसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के काफी समय बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी। …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना अंतर्गत कानून गोयान में सिविल डिफेंस वार्डन के घर में घुसकर चोरों ने पहले सदस्यों को बेहोश किया और उसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के काफी समय बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी। एडीजी को ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आयी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिविल डिफेंस वार्डन अतुल महेश्वरी के घर में शनिवार रात उनकी पत्नी नीलम महेश्वरी, बेटा शिवम महेश्वरी, बहू स्वर्णा महेश्वरी और छोटा बेटा अर्पित सो रहे थे। शिवम ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 3 बजे चोर घर में घुसे थे। बताया कि चोरी के समय सभी घर वाले बेहोश हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें चोरी का पता ही नहीं चला। घर के सदस्यों को बेहोश करने के बाद चोरों ने घर को खंगालना शुरू किया।

चोर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक चेन, दो मोबाइल, एक लैपटॉप व 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर गए। दूसरी अलमारी की चाबी चोर काफी देर तक ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिलने पर उसका ताला नहीं तोड़ सके। रविवार की सुबह जब परिवार वालों को होश तो चोरी का पता चलने पर हैरान रह गए। वहीं देर रात हुई चोरी की रविवार की देर शाम तक प्रेमनगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जिसके बाद एडीजी जोन को किसी व्यक्ति द्वारा चोरी के फोटो के साथ ट्वीटर के माध्यम से सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

चोरी की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। – शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर, प्रेमनगर

संबंधित समाचार