हरदोई: पाली कस्बे में कार्यशाला की गई आयोजित, कार्यक्रम में शांतिदूत प्रेम जी ने कही यह बात….
हरदोई। पाली कस्बे में ‘शांति संभव है’ विषय पर प्रेम रावत डॉट कॉम की एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए कार्यशाला में विश्व शांति दूत प्रेम रावत जी का शांति संदेश वीडियो का प्रदर्शन किया गया। जिसमें शांतिदूत श्री प्रेम जी ने कहा की जिस सुख और शांति की …
हरदोई। पाली कस्बे में ‘शांति संभव है’ विषय पर प्रेम रावत डॉट कॉम की एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए कार्यशाला में विश्व शांति दूत प्रेम रावत जी का शांति संदेश वीडियो का प्रदर्शन किया गया। जिसमें शांतिदूत श्री प्रेम जी ने कहा की जिस सुख और शांति की मनुष्य को तलाश है वह कहीं दूर नहीं बल्कि उसके हृदय में ही है।
उन्होंने कहा कि अब हर मनुष्य अपने घर में बैठकर टाइमलेस टुडे के माध्यम से उनके शांति संदेश को सुन सकता है। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी आयोजकों द्वारा पूर्ण रुप से पालन कराया गया। कार्यक्रम में टाइमलेस टुडे के सब्सक्रिप्शन की विधिवत जानकारी दी गई।
साथ ही डब्ल्यू ओपीजी टीपीआरएफ रावत क्रिएशन के महत्व पर विस्तृत रूप से मनोज गुप्ता सचिन स्वर्णकार ने प्रकाश डाला उत्तराखंड की पावन धरा से पधारे जय देव जी ने न्यू विजन की उपलब्धियों और आवश्यकता के बारे में आगत अतिथियों को विस्तार से बताया। सुशील कुमार श्रीवास्तव जी ने कई उदाहरणों के साथ शांतिदूत प्रेम जी के न्यू वेंचर पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन बृजराज कुशवाहा ने किया इस दौरान विश्व शांति दूत प्रेम रावत जी के शांति संदेश को सुना गया और टाइमलेस टुडे में सब्सक्रिप्शन भी कराया गया। इस मौके पर आगत अतिथियों ने प्रेम जी के न्यू वेंचर में सहयोग का संकल्प लिया।
