झांसी: लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन
झांसी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल सोमवार को हुई घटना की लपटें वीरांगना नगरी झांसी भी पहुंच गयी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) ,आम आदमी पार्टी (आप) व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों ने मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। …
झांसी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल सोमवार को हुई घटना की लपटें वीरांगना नगरी झांसी भी पहुंच गयी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) ,आम आदमी पार्टी (आप) व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों ने मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि कल रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी में कल सोमवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घर मे ही नजरबंद करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सीतापुर से हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद झांसी में सपा, कांग्रेस,आप व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया।
