लखीमपुर हिंसा: बढ़ते बवाल को देखते हुए तीन ट्रेनों को किया गया रद्द…जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। एक तरफ जहां विपक्षी नेता घटनास्थल पर जाने की जिद में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन उनको रोकने की जद्दोजहद कर रहा है। माहौल ना बिगड़े इसके लिए पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश …

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। एक तरफ जहां विपक्षी नेता घटनास्थल पर जाने की जिद में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन उनको रोकने की जद्दोजहद कर रहा है।

माहौल ना बिगड़े इसके लिए पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही अराजकता ना फैले इसके लिए रेल विभाग भी सक्रिय हो गया है और लखीमपुर जाने वाली और आने वाली तीन ट्रेनों को सोमवार को रद्द कर दिया है। ट्रेन नम्बर-05361, 05362 और 05088 ट्रेनों को आज पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

विमानों की लैंडिंग पर रोक

सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति या राजनेता को पंजाब से लखीमपुर खीरी आने की अनुमति ना प्रदान की जाए। बता दें कि लखीमपुर जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही लखनऊ और लखीमपुर खीरी में किसी भी विमान को उतरने की अनुमति नहीं है।

धारा 144 के उलंघन में हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि लखीमपुर की घटना को ध्यान में रखते हुए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन के अनुरोध पर लखनऊ में धारा 144 लागू की गई है। जब यह जानकारी हुई कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सतीश चंद्र मिश्रा लखीमपुर जा सकते हैं।

उन्हें रोकने के लिए लिखित रूप से सूचित कर दिया था कि वह यह कार्यक्रम स्थगित कर दें। लेकिन उसके बाद भी अखिलेश यादव अपने आवाज से बाहर निकले उनके समर्थक भी आ गए। जिसके बाद उन्हें और रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव को धारा 144 के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी भी तरह की अराजकता ना हो इस लिए प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है।

संबंधित समाचार