लखीमपुर घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी का पुतला, 18 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के विरोध में आज यहां समाजवादी पार्टी (सपा) युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर एकत्रित होकर लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री योगी …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के विरोध में आज यहां समाजवादी पार्टी (सपा) युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर एकत्रित होकर लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोक भी हुई। पुलिस ने आग लगे पुतले को बुझाने का प्रयास किया।

पुतला फूंकने के प्रयास में अब तक 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है। सिविल लाइन के सुभाष चौराहा और धरना स्थल के साथ ही बालसन चौराहे के पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने नैनी में मेवालाल बगिया पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से पूर्व लखनऊ में हिरासत में लेने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुंडा नगर से होकर गुजरने वाली प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर भगवन तिराहे के पास जाम लगा दिया।

सूचना पर कुंडा पुलिस के साथ पहुंचे कुंडा कोतवाल राकेश भारती ने मशक्‍कत के बाद हाईवे से सपाइयों को हटवाया। उधर लखीमपुर की घटना के विरोध और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मौके पर जाने से रोकने को लेकर सिविल लाइंस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देने के लिए बाराती बनकर लखीमपुर खीरी रवाना हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने भी धरना प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता हाथ में “ यूपी का जनरल डायर मुर्दाबाद” लिखा पम्पलेट लहरा रहे थे।

संबंधित समाचार