रामपुर : 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय आह्वान पर बेसिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षकों के जनपद के अंदर ऐच्छिक ट्रांसफर, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार नौकरी, शिक्षा मित्र,अनुदेशक साथियों का शिक्षक के पद …

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय आह्वान पर बेसिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षकों के जनपद के अंदर ऐच्छिक ट्रांसफर, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार नौकरी, शिक्षा मित्र,अनुदेशक साथियों का शिक्षक के पद पर समायोजन, शिक्षकों के अंतर्जनपदीय किए जाने की समस्याओं मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, अब्दुल अलीम खां, रीता सक्सेना, सैय्यद सरफराज अली, अमित सक्सेना, अनुपम गंगवार, गौहर अली, संतोष प्रसाद, गोविन्द सिंह, हसन अब्बास, जगदीश पटेल, अरविन्द गंगवार, दिगपाल गंगवार, पंकज कुमार, अजय सक्सेना, मोहित नवीन, गोपाल सिंह, शाश्वत सक्सेना, मोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

एरियर भुगतान में पारदर्शिता की मांग
शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा के लेखा अधिकारी पर एरियर भुगतान में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हीं शिक्षकों को एरियर मिल रहा हैं, जो सम्पर्क करते हैं। अन्य शिक्षकों को एरियर के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

बिल और उपस्थिति के भी अलग-अलग मानक है। जो सम्पर्क करता है उसका बिल बन जाता है जो नहीं करता उस पर आपत्ति लग जाती है। शिक्षकों में इस कार्यशैली से बेहद रोष है। शिक्षकों ने 2 माह में हुए एरियर भुगतान की जांच किसी प्रशासनिक अधिकारी से कराने की मांग की है। एरियर से वंचित सभी शिक्षकों को 15 दिन में एरियर दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार