मुरादाबाद: मतदाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदाताओं में अलख जगाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे व सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह द्वारा मतदाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली सरकारी दफ्तरों जिला निर्वाचन कार्यालय तहसील व अन्य स्थानों पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदाताओं में अलख जगाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे व सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह द्वारा मतदाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली सरकारी दफ्तरों जिला निर्वाचन कार्यालय तहसील व अन्य स्थानों पर निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों मतदाता जागरूकता संबंधी तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर के प्रधानाचार्य डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि यह वैन गांव गली मोहल्ले समेत स्कूलों में जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करेगी।
साथ ही मतदाताओं के प्रतिशत बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करेगी। इस मौके पर शहादत हुसैन, हेमंत कुमार झा, मोहम्मद नैयर आलम, रूपाशु सक्सेना, सोनाली जैन, महताब आलम, किशन पाल सिंह, गौतम सिंह, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
