बरेली: कलेक्ट्रेट का सुरक्षा चक्र तोड़ अंदर घुसे प्रसपा लोहिया के कार्यकर्ता
बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर मुस्तैद सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में दाखिल हो गए। कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने रोकने के …
बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर मुस्तैद सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में दाखिल हो गए।
कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने रोकने के प्रयास किए लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते गए। जिलाधिकारी कक्ष के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उन्हें रोका और नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने ज्ञापन लिया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया।
जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि यूपी में गुंडाराज चरम पर है। किसान परेशान हैं। कई महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर पड़ा हुआ है। गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठायी।
प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद, प्रदेश सचिव रमेश बघेल, प्रवक्ता महासचिव डॉ रविंद्र यादव लल्ले, महानगर प्रमुख महासचिव अशोक यादव, विशाल यादव, राशिद मेवाती, ठाकुर संतोष सिंह, जमुना प्रसाद, शेर सिंह, योगेंद्र यादव, रोशन सिंह, संजय मेवाती, प्रेमपाल आजाद, परमवीर यादव आदि शामिल थे।
