बरेली: लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद जिले में भी कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। खीरी जाते समय प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भी कार्यकर्ता भड़क उठे और जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के निर्देश पर युवा नेता साहिब सिंह ने कार्यकर्ताओं …

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद जिले में भी कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। खीरी जाते समय प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भी कार्यकर्ता भड़क उठे और जमकर नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के निर्देश पर युवा नेता साहिब सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार का सांकेतिक पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान महासचिव /मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान भी मौजूद रहे।

बरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सीतापुर में दिया धरना
दरगाह आला हजरत पर चादर पोशी के बाद दोपहर में जिले से भी कांग्रेसी जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी रवाना हुए लेकिन उन्हें सीतापुर में रोक लिया गया। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। उनके साथ बरेली से पहुंचे कांग्रेसी भी वहीं धरने पर बैठ गए। अंधेरा होने पर उन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव कमर गनी, हरीश गंगवार, साहिब सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार