बरेली: 1019 घरों में से 32 में निकले लार्वा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने के बाद करीब एक माह से मलेरिया विभाग जिलेभर में लार्वा नष्ट करने का अभियान चला रहा है। अफसरों के मुताबिक अब तक करीब 12,668 घरों की जांच हो चुकी है। करीब 613 घरों में लार्वा नष्ट किया गया है। वहीं सोमवार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने के बाद करीब एक माह से मलेरिया विभाग जिलेभर में लार्वा नष्ट करने का अभियान चला रहा है। अफसरों के मुताबिक अब तक करीब 12,668 घरों की जांच हो चुकी है। करीब 613 घरों में लार्वा नष्ट किया गया है। वहीं सोमवार को जांच के दौरान 1019 घरों में से 32 घरों में लार्वा मिला है।

इसके अलावा 3640 कंटेनरों की जांच में 60 कंटेनर में लार्वा मिला। जिसको विभागीय टीम की ओर से नष्ट किया गया। सोमवार को छह संदिग्धों की एलाइजा के लिए जांच कराई जा रही है, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी। वहीं, मलेरिया के आठ मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसकी रोकथाम के लिए आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही डेंगू के मरीज निकले पर 50 घरों के भीतर पाइरेथ्रम का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को मच्छरों से निजात मिल सके। इसके साथ ही लोगों को मच्छरों की रोकथाम समेत बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है।

संबंधित समाचार