मुरादाबाद: बाइक और स्कूटी की टक्कर में कारोबारी की मौत, तीन घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में देर रात अपाचे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कटघर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में देर रात अपाचे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कटघर के पीतल नगरी कमला विहार पूर्वी निवासी 30 वर्षीय सतेंद्र सिंह पुत्र सोमवीर सिंह गत्ते का कारोबार करते हैं। देर रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथी सुमित राणा के साथ कहीं जा रहे थे। हनुमान मूर्ति के पास उनकी अपाचे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। कारोबारी के परिवार में कोहराम मचा है। अन्य तीन घायलों की हालत भी गंभीर बनी है।
