आजमगढ़: सांप के डसने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में एक युवती को सोते समय सांप ने काट लिया। इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए परिवार वाले अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बता दें कि मेहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी रामपलट राम की पुत्री प्रसुनलता(22) बीएससी की छात्रा थी। …

आजमगढ़। जिले में एक युवती को सोते समय सांप ने काट लिया। इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए परिवार वाले अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि मेहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी रामपलट राम की पुत्री प्रसुनलता(22) बीएससी की छात्रा थी। वह सोमवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात लगभग दो बजे उसे एक सांप ने डस लिया।

सांप के काटने के बाद हुई तबीयत खराब

प्रसुनलता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने परिवार के लोगों को जगाकर बताया। इसपर परिजनों ने जब देखा कि उसको सांप ने डसा है तो आनन-फानन में परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मृतका का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। युवती के पिता रामपलट राम कृषि विभाग में नौकरी करते थे, अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। मृतका तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार