हरदोई: ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुआ कृषि गोष्ठी व कृषि निवेश मेला
हरदोई। जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि गोष्ठी व कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुपालन व फसल सहित बीज के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप …
हरदोई। जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि गोष्ठी व कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुपालन व फसल सहित बीज के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शुभारंभ किया।
बता दें कि ब्लॉक सभागार में कृषि सूचना तंत्र की ओर से कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि गोष्ठी व कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिसकी जानकारी मिलने के साथ उसका लाभ उठाकर अच्छी खेती करके मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर नंद किशोर ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि अधिकारी ने फसलों से होने वाले फायदे व उनपर लगने वाले कीटों के बारे में जानकारी देते हुए फसलों को कीटों से बचाने का उपाय बताया। साथ ही पशुपालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी डॉ संतोष वर्मा, कृषि कल्याण अधिकार हरपालपुर अशोक कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
