लखनऊ: वीडियो बनाकर आठ माह से छात्रा का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की एक छात्रा को स्टूडियो संचालक बहला-फुसलाकर ले गया। स्टूडियो में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ माह तक उसका शोषण करता रहा। छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज …

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की एक छात्रा को स्टूडियो संचालक बहला-फुसलाकर ले गया। स्टूडियो में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ माह तक उसका शोषण करता रहा। छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ठाकुरगंज निवासी किशोरी आठवीं की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार जनवरी माह में वह सुबह की सैर पर गई थी। रास्ते में एकता नगर निवासी शिवम चौरसिया उसे मिल गया। छात्रा को बातों में उलझा कर आरोपी उसे अपने स्टूडियो में ले गया। जहां बंधक बना कर शिवम ने दुराचार किया। उस दौरानआरोपी ने उसका आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। इस वीडियो के बल पर ही वह आठ माह से छात्रा का शोषण कर रहा था।

मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मानसिक रूप से परेशान छात्रा से परिवार वालों के मनाने पर पीडि़ता ने शिवम की करतूत के बारे बताया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवारीजन ने सोमवार को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी थी। तहरीर के आधार पर शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार