पीलीभीत: नेपाल बॉर्डर पर ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नेपाल बॉर्डर पर तस्करों की दस्तक कम नहीं हो सकी है। एसएसबी और पुलिस टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से ब्राउन शुगर और नेपाली करेंसी बरामद हुई। हजारा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। उसका मोबाइल भी …

पीलीभीत, अमृत विचार। नेपाल बॉर्डर पर तस्करों की दस्तक कम नहीं हो सकी है। एसएसबी और पुलिस टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से ब्राउन शुगर और नेपाली करेंसी बरामद हुई। हजारा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। हालांकि वह कब से तस्करी कर रहा है। उसके पास से बरामद माल वह कहां से लाया था और सप्लाई करना था। इसके बारे में पूर्व के गुडवर्क की भांति पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।

इंस्पेक्टर हजारा हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि एसएसबी टीम के साथ मंगलवार देर शाम वह सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। इस बीच नेपाल सीमा पर ब्राउन तस्करी से जुड़ी सूचना मिली। इस पर एक टीम को बीपी नंबर 32 की तरफ भेजा तो एक तस्कर पुलिस-एसएसबी टीम को देखकर भागने लगा।

पीछा करके उसे कुछ ही दूरी से धर दबोचा। पूछने पर उसने अपना नाम कंचनपुर (नेपाल) के थाना विलोरी क्षेत्र के गांव शांतिपुर निवासी किशन सिंह कार्की पुत्र देव सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 28305 रुपये के नेपाली नोट भी बरामद हुए। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाए और पूछताछ की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को तस्कर को जेल भेज दिया है।बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें…

पीलीभीत: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष

संबंधित समाचार