रामपुर: सड़क हादसे में प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले कर्मी की मौत, साथी घायल
भोट, रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर …
भोट, रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मूलरूप से बिहार के पूर्वी चम्पारण के तलवा पोखर निवासी मनोज यादव पुत्र भीखम राय व शाहजहांपुर निवासी भंवर सिंह पुत्र सोहनलाल रूद्रपुर स्थित नैनी प्लाईवुड में काफी समय से काम करते थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे दोनों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल से रामपुर से रूद्रपुर लौट रहे थे।
नेशनल हाइवे में भोट थाना क्षेत्र के संकरा गांव के पास पहुंचते ही सामने की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हाइवे में गंभीर रूप से घायल युवकों को तड़पता देख राहगीरों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी एकत्र हो गए व थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व रोड पर गिरे दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सकों ने मनोज यादव को मृत घोषित कर शव मोर्चरी पर रखवा दिया। वहीं गंभीर रूप से भवर सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
यह भी पढ़े-
