Moradabad News : डीएम कार्यालय पर गरजे किसान, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग, मांगें पूरी न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध करते हुए, यूरिया एवं एन पी के खाद समय से उपलब्ध न होने, बिजली के बढ़े हुए बिलों में कमी किए जाने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने तथा बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दो से तीन दिन में मांगें न माने जाने की दशा में किसानों व्यापक स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी।

किसान मंगलवार को जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने यहां दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम (फाइनेंस) एवं एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी आठ ब्लॉक अध्यक्ष, चारों तहसील अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

सभा को राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लों, प्रदेश महासचिव डॉ. चरण सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, मनोज चौधरी, हरीराज सिंह, विकास यादव, रणजीत सिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, चौधरी नागेंद्र सिंह, चौधरी भयराज सिंह, शुभम राठी, जिला युवा अध्यक्ष चौधरी ऋषभ, जयवीर सिंह, सुदेश सिंह, यशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमित चौहान, माखन सिंह, अजय पाल, राधेश्याम और महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

संबंधित समाचार