मुरादाबाद: गक्खरपुर में अब तक 82 डेंगू पाजिटिव, तीन की हो चुकी है मौत
मुरादाबाद। गक्खरपुर में डेंगू खौफ का पर्याय बना है। लगातार तीसरे दिन दहाई के अंक में नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को गांव के 15 और रोगियों की रिपोर्ट आई जिसमें 13 डेंगू पाजिटिव निकले। अब गांव में 82 डेंगू पाजिटिव हैं, जबकि तीन की मौत भी हो चुकी है। गक्खरपुर …
मुरादाबाद। गक्खरपुर में डेंगू खौफ का पर्याय बना है। लगातार तीसरे दिन दहाई के अंक में नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को गांव के 15 और रोगियों की रिपोर्ट आई जिसमें 13 डेंगू पाजिटिव निकले। अब गांव में 82 डेंगू पाजिटिव हैं, जबकि तीन की मौत भी हो चुकी है।
गक्खरपुर में लगातार तीसरे दिन बुधवार को 13 रोगी डेंगू पाजिटिव निकले। इसमें 9 वर्ष के दो बच्चों सहित चार पुरूष, नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें कई परिवार में दो से अधिक मरीज हैं। जबकि गांव में हर घर में बुखार के मरीज अभी भी हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य मरीज दूसरी जगह से हैं। गक्खरपुर के डेंगू मरीज डिलारी सीएचसी और चार जिला अस्पताल में भी भर्ती हैं।
डिलारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाँ विशाल दिवाकर का कहना है गांव में 13 और मरीज डेंगू पाजिटिव निकले हैं। सीएचसी पर भी उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि गक्खरपुर सहित जिले में 15 मरीज और डेंगू पाजिटिव निकले हैं। प्रभावित क्षेत्र में टीमें निरोधात्मक कारवाई में जुटी हैं।
