बरेली: लखीमपुर हिंसा- सिख समाज सेवा सोसाइटी ने की राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग
बरेली। लखीमपुर खीरी में किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के काफिले की कारों द्वारा कुचलने के बाद हुई हिंसा का विरोध जनपद में तेज होने लगा है। बुधवार को सिख समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों की ओर से चौकी चौराहे स्थित गांधी पार्क के परिसर में घटना के …
बरेली। लखीमपुर खीरी में किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के काफिले की कारों द्वारा कुचलने के बाद हुई हिंसा का विरोध जनपद में तेज होने लगा है। बुधवार को सिख समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों की ओर से चौकी चौराहे स्थित गांधी पार्क के परिसर में घटना के विरोध में शान्तिपूर्ण तरीके से दो घंटे धरना दिया। पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठायी। साथ ही अन्य दोषियों को भी सख्त सजा दिलाने की मांग की।
सिख समाज के विरोध प्रदर्शन करने पर नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि मंत्री अजय मिश्र को तत्काल बर्खास्त करें ताकि किसानों व सिख समाज का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे।
धरना देने वालों में मुख्य रूप से मालिक सिंघ कालड़ा, परमजीत सिंघ सलूजा, मनमोहन सिंघ बख्शी, सतवंत सिंघ चड्ढा, सुरेंद्र सिंघ, अमरजीत सिंघ कालड़ा, बंता सिंघ, गुरदीप सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ, मनु बख्शी, विक्की बग्गा, कमलजीत सिंघ, बलविंदर सिंघ, मनोहर सिंघ, एपी सिंघ, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंघ छाबड़ा, अमन दीप सिंघ सोढी, गोपाल सिंघ बग्गा, गुरदर्शन सिंघ, भूपेंद्र सिंघ, जोरावर सिंघ, लक्की सोढी, जगजीत सिंघ, हरनाम सिंघ मोंगा आदि शामिल रहे।
