मुरादाबाद: महिला की हत्या कर शव खेत में दबाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। छजलेट थाना क्षेत्र के कुचावली गांव निवासी ललित पुत्र रतन सिंह के खेत में अज्ञात महिला की हत्या करके शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जमीन में दबा हुआ था। शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध उठ रही थी। खेत में काम करने गए किसान ने दुर्गंध …

मुरादाबाद। छजलेट थाना क्षेत्र के कुचावली गांव निवासी ललित पुत्र रतन सिंह के खेत में अज्ञात महिला की हत्या करके शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जमीन में दबा हुआ था। शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध उठ रही थी।

खेत में काम करने गए किसान ने दुर्गंध आने पर मौके पर जाकर देखा तो सन्न रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गड्ढे में दबे शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है।

संबंधित समाचार