लखनऊ: अमीनाबद के ब्रह्मेश्वर महादेव शनि मंदिर के परिसार में लगा कूड़े का ढेर
लखनऊ। एक समय था जब लखनऊ के अमीनाबाद स्थित हनुमान मन्दिर विख्यात था। लेकिन आज वही मन्दिर बुरी तरह अव्यवस्था को प्राप्त है। हनुमान मन्दिर मे ही स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर, शनिदेव मन्दिर के चारों ओर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर निगम, लखनऊ मन्दिर परिसर की सफ़ाई करने में अपने हाँथ खड़े कर …
लखनऊ। एक समय था जब लखनऊ के अमीनाबाद स्थित हनुमान मन्दिर विख्यात था। लेकिन आज वही मन्दिर बुरी तरह अव्यवस्था को प्राप्त है। हनुमान मन्दिर मे ही स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर, शनिदेव मन्दिर के चारों ओर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर निगम, लखनऊ मन्दिर परिसर की सफ़ाई करने में अपने हाँथ खड़े कर रहा है। शनि मन्दिर के पुजारी बाबा श्याम सोनकर ने बताया कि मन्दिर के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है! अमीनाबाद थाने में शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है।
पुजारी ने बताया कि मन्दिर के आसपास अराजक तत्वों,शराबियों,जुआरियों के जमावड़े के कारण मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं,खास तौर से महिलाओं को बहुत असुविधा होती है। कई बार अमीनाबाद थाने की पुलिस को इन अराजक तत्वों के बारे में बताया गया। पुलिस ने उल्टे मुझे ही अपराधी बता कर हिस्ट्री शीटर बता दिया जबकि,लखनऊ मे क्या पूरे उ.प्र. में मेरी जांच करा ली जाये मेरा कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
मन्दिर के आसपास की सफाई के लिये कई बार क्षेत्रीय पार्षद से लेकर नगर आयुक्त तक से कहा गया पर मन्दिर के पास लगे कूड़े के ढेर की सफ़ाई नहीं हुई, उल्टे पुलिस द्वारा मुझे हिस्ट्री शीटर बताकर जिलाबदर कराने की बात कही जा रही है। उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री के रहते मन्दिर की ये दुर्दशा बहुत कुछ कहती है।
