लखनऊ: डीजीपी ने लखीमपुर खीरी प्रकरण के लिए गठित की निगरानी टीम
लखनऊ। डीजीपी यूपी मुकुल गोयल ने लखीमपुर खीरी मामले में तिकुनिया थाने में दर्ज मुकदमें को लेकर नौ लोगों की एक निगरानी टीम गठित की है। इस टीम की अगुवाई डीआइजी उपेन्द्र अग्रवाल करेंगे। डीजीपी मुकुल गोयल के मुताबिक तिकुनिया थाने में लखीमपुर खीरी प्रकरण में दर्ज मुकदमें में आशीष मिश्रा उर्फ मोनू व अन्य …
लखनऊ। डीजीपी यूपी मुकुल गोयल ने लखीमपुर खीरी मामले में तिकुनिया थाने में दर्ज मुकदमें को लेकर नौ लोगों की एक निगरानी टीम गठित की है। इस टीम की अगुवाई डीआइजी उपेन्द्र अग्रवाल करेंगे। डीजीपी मुकुल गोयल के मुताबिक तिकुनिया थाने में लखीमपुर खीरी प्रकरण में दर्ज मुकदमें में आशीष मिश्रा उर्फ मोनू व अन्य 15 से 20 अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात और उपद्नवियों के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमें की निगरानी को लेकर एक समित का गठन किया गया है।
प्रकरण के निस्तारण और निगरानी को लेकर गठित टीम में डीआईजी खीरी उपेन्द्र अगवाल, सेनानायक पीएसी बाराबंकी सुनील कुमार सिंह, एएसपी खीरी अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मितौली संदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी गोला संजय नाथ तिवारी, निरीक्षक अपराध शाखा थाना खीरी विद्याराम दिवाकर, प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा, प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ धर्म प्रकाश शुक्ला और प्रभारी स्वाट टीम खीरी शिवकुमार को शामिल होंगे।
