पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति कोविंद ने दी वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र को गर्व है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वायु सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय सशस्त्र सेना का यह अंग साहस, तत्परता और दक्षता का प्रतीक है। वायु सेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”वायु सेना दिवस पर सभी योद्धाओं और उनके …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वायु सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय सशस्त्र सेना का यह अंग साहस, तत्परता और दक्षता का प्रतीक है। वायु सेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”वायु सेना दिवस पर सभी योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं। वायु सेना साहस, तत्परता और दक्षता का पर्याय है। उन्होंने देश की सुरक्षा में खुद को पारंगत किया है और चुनौतियों के समय मानवीय भावनाओं के अनुकूल काम किया है।” वायु सेना भारतीय सशस्त्र सेना का महत्वपूर्ण अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी जैसे महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है।
तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायु सेना के 89 वें स्थापना दिवस पर वायुसेना कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “वायु सेना दिवस पर वायु सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई। राष्ट्र को वायु सेना पर गर्व है जिसने समय-समय पर शांति तथा युद्ध के दौरान अपनी ताकत तथा क्षमता को साबित किया है। मुझे विश्वास है कि वायु सेना अपने इस उत्कृष्ट स्तर को आगे भी बनाए रखेगी।”
उल्लेखनीय है कि वायु सेना आज अपना 89 वा स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली के निकट हिंडन वायु सेना स्टेशन पर किया जा रहा है जिसमें परेड के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान तथा हेलीकॉप्टर और मालवाहक विमान अपने जोहर दिखाएंगे।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 114 निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला
